फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : 145 करोड़ से संवरेंगी ग्राम पंचायतें, विभाग ने मांगी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। 15वें वित्त आयोग के शेष बजट से जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके लिए 145 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों से कार्ययोजना मांगी है। इस राशि से गांवों में सड़क, नाली, नाला और जल निकासी संबंधी अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में कई ग्राम पंचायतों ने 15वें वित्त की राशि खर्च नहीं की थी। इस राशि का 60 फीसदी हिस्सा जल निकासी पर खर्च होना था। वहीं, 40 फीसदी हिस्सा सड़क निर्माण के लिए निर्धारित था। राशि खर्च न होने से गांवों में विकास कार्य रुके हुए थे। बारिश में कच्ची गलियां समस्या बन गई थीं। कई गांवों में नाली और पुलिया के अभाव में पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। अब इन आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाएगा। इन निर्माण कार्यों से जल भराव की समस्या दूर होगी। जिससे बीमारियों का खतरा भी कम होगा। साथ ही, बदहाल मार्गों पर नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
00000000
सभी ग्राम पंचायतों से शेष पड़ी 15वें वित्त की राशि के आधार पर कार्ययोजना मांगी है। इस कार्ययोजना के आने के बाद जिला प्रशासन से स्वीकृति ली जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। - कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें