फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज की गुणवत्ता जांचने को लिए जाएंगे सैंपल

Mon, 04 Jul 2016 01:06 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
अनाज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। मध्याह्न भोजन के अनाज की गुणवत्ता जांचने को सैंपल लिए जाएंगे। यदि सैंपल अधोमानक पाया गया तो दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मध्याह्न भोजन योजना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रमों में से एक है। योजनांतर्गत विद्यार्थियों को ताजा, गर्म, पका-पकाया पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन मेन्यू के अनुसार वितरित करने के निर्देश हैं। भारतीय खाद्य निगम से मिड-डे मील के लिए गुणवत्तायुक्त गेहूं, चावल आवंटित किया जाता है। खाद्य विपणन विभाग से उठान किए जाने के पहले अनाज का सैंपल लिया जाता है। इसके बाद तमाम विद्यालयों में पहुंचने वाले अनाज की गुणवत्ता खराब पाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के डायरेक्टर अजय कुमार सिंह ने भारतीय खाद्य निगम की गोदाम से विद्यालय तक पहुंचने वाले अनाज की गुणवत्ता कायम रखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण व सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। खाद्य और रसद विभाग के अधिकारियों पर एफसीआई के गोदामों के संयुक्त निरीक्षण, खाद्यान्न की उत्कृष्टता, सही तोल एवं सैपलिंग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


विद्यालयों के होंगे निरीक्षण
जनपद एवं विकास खंड स्तरीय एमडीएम टास्क फोर्स के माध्यम से निरीक्षण किए जाएंगे। ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण किया जाए, जहां दैनिक अनुश्रवण प्रणाली या अन्य माध्यमों से पूर्व में योजना के लगातार बाधित रहने की सूचना, शिकायत प्राप्त हुई हो। यदि किसी विद्यालय में खराब भोजन परोसने के कारण विद्यार्थी बीमार होते हैं अथवा अन्य कोई आकस्मिकता घटित होती है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसएमएस से मिलेगी सूचना
अनाज आवंटन की सूचना संबंधित कार्यदायी संस्था/शिक्षकों को एसएमएस से दी जाएगी। जिससे कि इसकी सूचना कार्यदायी संस्था/शिक्षकों के पास रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें