फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हार्डवेयर व किराने की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार (ललितपुर)। बार-बानपुर रोड पर हार्डवेयर एवं किराना की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। कारोबारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि दोनों दुकानों में आग लगने से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।
सोमवार रात दो बजे कस्बा निवासी विजय दुबे अपने खेत पर जा रहे थे तभी हार्डवेयर की दुकान के शटर से लपटें निकलते देख तत्काल दुकान मालिक लक्ष्मी नारायण गुप्ता को सूचना दी। दुकानदार व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। रात करीब 3:30 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आग से हार्डवेयर व किराना सामान की दुकान का फर्नीचर सहित सामान जल गया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकानों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। वह छोटी सोलर प्लेट से लाइट जलाते थे। रात में प्लेट हटाकर रख देते थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000000000
बाइक शोरूम को किया खाली : कारोबारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता के भाई राममनोहर गुप्ता की हीरो मोटर साइकिल का शोरूम उक्त दुकानों से सटा हुआ है। लपटें शोरूम तक पहुंचते देख आनन फानन शोरूम में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकाला गया। आग की लपटों के कारण पूरा शोरूम काला पड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें