फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : पाली में शुरू हुआ 50 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। तहसील मुख्यालय पर नवनिर्मित 50 बेड का फील्ड अस्पताल मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे के निर्देश पर शुरू कर दिया गया। सीएमओ ने धर्मशाला में संचालित हो रहे अस्थायी अस्पताल को मंगलवार को यहां शिफ्ट कर दिया, जिससे मरीजों को राहत मिल गई।
तहसील मुख्यालय पर करीब 10 साल से नंदवानी बगीचा स्थित धर्मशाला में अस्थायी अस्पताल संचालित था। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के प्रयास से शासन ने यहां 50 बेड का फील्ड अस्पताल की मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया था। कार्यदायी संस्था ने अस्पताल भवन को बनाकर तैयार कर दिया, लेकिन उद्घाटन न होने पर इसका संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस खबर को पांच अप्रैल के अंक में ‘पाली में अस्पताल बनकर तैयार...हैंडओवर का इंतजार’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को मंडलायुक्त पाली तहसील पहुंचे और अस्थायी अस्पताल की व्यवस्थाएं देख नाराजगी जताते हुए मंगलवार तक नए भवन में अस्पताल शुरू कराने के निर्देश सीएमओ को दिए थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश के अनुपालन में मंगलवार को अस्थायी अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट कराकर ओपीडी शुरू करा दी गई। सीएमओ ने बताया कि अभी कुछ काम शेष रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें