कंपनी बाग में बुंदेलखंड सेना के सदस्यों ने गोविंद सागर बांध के प्रदूषित हो रहे पानी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस बांध से नगरवासियों की प्यास बुझती है, इसके बाद भी पानी को स्वच्छ रखने की जगह इसे गंदा किया जा रहा है।
विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोविंद सागर बांध में घरों का गंदा पानी व कूड़ा करकट छोड़ा जा रहा है। यही नहीं, बांध की तलहटी में मरे हुए पशु के शव फेंके जा रहे हैं। उस पर जल संस्थान व सिंचाई विभाग के अफसर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं। जहां सिंचाई विभाग के अफसर बांध के पानी को साफ सुथरा बनाने के प्रति उदासीन हैं। वहीं, जल संस्थान भी कच्चे पानी को ठीक से फिल्टर नहीं कर रहा है, जिससे लोगों में पानी जनित कई बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने गोविंद सागर बांध में कचरा फेंकने व गंदे पानी पर रोक लगाने की मांग की है।
इस मौके पर राजमल जैन बरया, अमर सिंह, ओमकार सिंह राजा, हरविंदर सिंह सलूजा, विनोद कुमार साहू, खुशाल बरार, हीरालाल, कदीर खां, गफूर खां, हरी सिंह, जय हिंद, विनोद जैन, कामता प्रसाद, अमित जैन, शाकिर खान, पंचम विश्वकर्मा, खुशाल बरार, राहुल सिंघई, प्रदीप साहू, पवन शर्मा, कैलाश आदि उपस्थित रहे।