फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बड़ापुरा में एक युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बड़ापुरा निवासी मनीषा कुशवाहा (22) पुत्री शिवलाल सोमवार को दोपहर में घर में ही थी और उसने अपने पिता को चाय बनाकर दी। जिसके बाद उसके पिता वर्णी कॉलेज के पास किसी काम से चला गए। उसकी मां अपनी सब्जी की दुकान पर गई थी। दो बहनें छत पर चली गईं और उसके भाई मोहल्ले में गए थे। इसी दौरान वह किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने कमरे में गई और छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब दोनों बहनें वापस आईं और कमरे में गईं तो मनीषा को फंदे पर लटकता देख उन्होंने उसे रस्सी काटकर उतारा और मोहल्ले वालों को बुलाकर उसे जिला अस्पताल ले गईं, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता शिवलाल ने बताया कि उसकी बेटी मनीषा ने एमए किया है और वह छह बहनों व दो भाइयों में चौथे नंबर की थी। उसने कहा कि उसकी बेटी ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें