संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के नौ गांव की घरौनी तैयार हो गई है। इन सभी किसानों को घरौनी का वितरण किया जाएगा। इस योजना से पहले चरण में 2400 से अधिक ग्रामीणों को यह वितरित की जाएगी। जनपद स्तर पर कल्याण सिंह सभागार में एक कार्यक्रम के तहत तीन सौ लोगों को प्रतीकात्मक घरौनी वितरण की जाएगाी। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने प्रेसवार्ता कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की योजना थी, जिसके तहत सरकारी भूमि पर रहने वाले गरीब परिवारों को उनके भवन का स्वामित्व देना था। इस योजना के तहत जनपद में 49 हजार 717 लोगों को घरौनी वितरित हो चुकी है। जिसमें तालबेहट तहसील में 14132, पाली में 5805, मड़ावरा 6838, महरौनी 10789, ललितपुर में 12153 महिलाओं को उनके मकान का स्वामित्व मिल चुका है।
शुक्रवार को कांशीराम सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 2451 लोगों को घरौनी वितरित करेगा। इस दाैरान जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, देवेंद्र मौजूद रहे। संवाद
फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद
फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद
फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद फोटो01..सांपला स्टेडियम। संवाद