फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइलाइन की लीकेज को जल्द कराएं ठीक : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में स्वच्छ पानी की सप्लाई के लिए सभी लीकेज की मरम्मत की जाए। यह बात अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्रा ने नई बस्ती क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती व आस-पास के क्षेत्रों में नलों में गंदे पानी की सप्लाई होने की समस्या बनी हुई थी। शिकायत पर बृहस्पतिवार को नमामि गंगे अपर जिलाधिकारी ने सुबह छह बजे विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसमें स्थानीय लोगों ने मैले पानी की समस्या बताई। निरीक्षण में कई जगह पुरानी पाइपलाइन नाली में पाई गई। इनमें लीकेज होने के चलते दूषित पानी की सप्लाई होना पाया गया। इस पर एडीएम ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को लाइनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य लोगों से समस्याओं को जाना। उन्होंने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान जल संस्थान व जल निगम कर्मी और मोहल्लावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें