कैप्सन -1 - नगर में बिकने को हाथ ठेलों पर रखी गणेश प्रतिमाए 2 - गणेश प्रतिमाए खरीदे भक्त
- फोटो : TALDEHATE
ललितपुर/तालबेहट। गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घरों में स्थापना की गई। बाजार में सुबह से ही श्रद्धालु मूर्तियां खरीदते दिखे। शहर में घंटाघर मार्ग पर बिक्री के लिए सजी मूर्तियां देखते ही बन रहीं। उधर, तालबेहट में देर शाम तक घरों पर स्थापना कार्यक्रम चलता रहा।
कुछ वर्षों से नगर एवं क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि दो बार कोरोना संक्रमण की वजह से गणेश चतुर्थी पर लोगों में कम उत्साह दिखा। इस बार प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियां रखने की अनुमति न दिए जाने पर लोगों ने घरों में ही मूर्तियों की स्थापना की। विक्रेताओं के अनुसार इस बार काफी कम मूर्तियां बिकी हैं।
कैप्सन -1 - गणेश प्रतिमाए खरीदते भक्त 2 - नगर में बिकने को हाथ ठेलों पर रखी गणेश प्रतिमाए- फोटो : TALDEHATE