फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट बाजार को जेसीबी से हटाया, दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरौनी (ललितपुर)। बाईपास रोड पर लग रहे मीट बाजार को जेसीबी से हटाया गया। इससे दुकानदारों में रोष रहा।
विज्ञापन

टीकमगढ़ रोड की ओर से बाईपास पर गिट्टी बिछाने का कार्य चल रहा है जबकि ललितपुर रोड की तरफ से मीट बाजार होने से सड़क के निर्माण में रुकावट चली आ रही है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों से दुकानें हटाने को कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार को जेसीबी के जरिए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। इस दौरान दुकानों में रखे सामान का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दुकानें हटाने का कोई नोटिस नही दिया था और मौखिक तौर पर केवल एक बार कहा था और आज जेसीबी से उनकी दुकानों को हटाया गया जिससे काफी नुकसान हो गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें