फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय परिसर में खड़े फलदार पेड़ काटे, मिट्टी का कर रहे खनन, डीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पशु चिकित्सालय सिलावन के मैदान बाउंड्री में हरे फलदार, वृक्षों को काटने और चोरी से मिट्टी खनन करने का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाते हुए भाजपा नेता और पूर्व पार्षद ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जिसमें खनन व पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरू नगर रेलवे क्रांसिग के पास निवासी भाजपा नेता और पूर्व पार्षद नगर पालिका परिषद बाबूलाल तिवारी उर्फ रविंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि तहसील महरौनी में ग्राम सिलावन में पशु चिकित्सालय है। जिसके प्रांगण बाउंड्री में हरे फलदार व वृक्ष लगे हुए हैं। पशु चिकित्सालय के अंदर से खनन माफिया दिन रात फलदार वृक्षों को चोरी से काटकर ले जा रहे हैं। साथ में खनन की मौरंग खोदकर के गड्ढा व खदान बना रहे है। पत्र में आरोप लगाया गया कि खनन माफिया ने कार्रवाई करने व रिपोर्ट करने पर पर सभी कर्मचारियों को सजनाम बांध के जलाशय में डुबोकर मार डालने की धमकी दी। पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न करने पर घंटाघर पर जन आंदोलन रैली कर आमरण अनशन के लिए बाध्य होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें