फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गांजे की खेप ले जाते चार अंतरराज्यीय चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पश्चिम बंगाल से कार के जरिये तस्करी कर झांसी ले जा रहे गांजे की खेप को महरौनी पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से 56.085 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह टीम के साथ मंगलवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम निवारी के पास कार सहित चार लोगों को पकड़ लिया। कार के अंदर पैकेट रखे थे, जिनमें करीब 56.085 किलोग्राम गांजा था। आरोपियों ने अपना नाम ध्रुव सिंह निवासी ग्राम देवरा थाना चिरगांव जिला झांसी हाल निवासी मोहल्ला करैयनपुरा कस्बा व थाना चिरगांव झांसी, हर्षवर्धन योगी उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला तकियापुरा कस्बा व थाना चिरगांव जिला झांसी, यश चौरसिया निवासी प्रीतमपुर कालोनी गुढ़ा थाना माधवगंज जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश, कैलाश राय निवासी ग्राम पचेर थाना कुडीला जिला टीकमगढ़, मध्य प्रदेश बताया।
आरोपियों के पास से छह मोबाइल और 4520 रुपये बरामद हुए। उन लोगों ने बताया कि उनका एक गिरोह है। वे लोग अवैध गांजा खरीदकर लाते हैं और झांसी व अन्य जनपदों में बेचते हैं। इससे मोटा मुनाफा कमाते हैं और उसे आपस में बांट लेते हैं। पकड़ा गया यह गांजा पश्चिम बंगाल के हावड़ा से खरीदकर लाए थे और इसे बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

-
आसपास के जिलों में भी थे बेचते गांजा
तस्करों ने बताया कि वे लोग काफी दिनों से इस व्यापार में लिप्त हैं। पश्चिम बंगाल से गांजा खरीदकर झांसी व आसपास के जिलों में बेचा करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे लोग गांजा की तस्करी कार के जरिये करते थे।
-
गांजे के पैकेट पर छिड़कते थे परफ्यूम
आरोपी जिस कार से गांजा की तस्करी करते थे, उसमें गांजा के पैकेट बनाकर रख देते थे। गांजे की महक बाहर न आए, इसके लिए वह पैकेट पर फरफ्यूम छिड़क देते थे। पश्चिम बंगाल से ललितपुर तक वह इसी चालाकी से बचकर आए थे, लेकिन महरौनी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
-
कार की बदलते थे नंबर प्लेट
आरोपियों ने बताया कि वे अवैध गांजे को एक से दूसरी जगह ले जाने के लिए इसी कार का प्रयोग करते हैं, लेकिन इसकी नंबर प्लेट बदलते रहते हैं, जिससे वे लोग पुलिस की पकड़ में न आ सकें।

मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने कार से गांजा ले जा रहे चार तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से करीब 56.085 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये है।
विज्ञापन

कालू सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें