तालबेहट। सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के बारे में अभद्र टिप्पणी किए जाने से लोगों में आक्रोश है। नगर के ब्राह्मणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
अभी इटावा में जाति बदलकर कथा कहने के बाद उपजा जातिगत टकराव का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के बारे में गलत टिप्पणी कर लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। सुबह जब नगर के लोगों ने उक्त टिप्पणी को देखा तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। दोपहर में 12-15 युवा ब्राह्मण तहसील के पास एकत्रित हुए और इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र दिया। ज्ञापन देने वालों में संदेश चतुर्वेदी, पार्षद दीपू गोस्वामी, लवली पाठक, रविकांत पुरोहित, चीकू पाठक, संजीव त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, राजेंद्र कुमार आदि के हस्ताक्षर थे।