फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार होम्योपैथिक अस्पतालों को मिलेंगे भवन, भूमि परिवर्तन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चार होम्योपैथिक अस्पतालों को जल्द ही किराये के भवन से मुक्ति मिलेगी। स्वीकृति मिलने के बाद भी विवादित व गहराई में भूमि होने से अस्पतालों का निर्माण नहीं हो पा रहा था। जिला प्रशासन ने अस्पतालाें के निर्माण के लिए अन्य स्थान पर भूमि देने के निर्देश दिए, जिसके बाद अब भूमि परिवर्तन की प्रकिया चल रही है। एक अस्पताल की भूमि की नाप होनी शेष है, जिसके बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 24 होम्योपैथिक अस्पताल हैं, इनमें 12 अस्पतालों के पास निजी भवन है। शेष 12 अस्पतालों में कुछ किराए के भवन में तो कुछ ग्राम पंचायतों के अन्य सरकारी भवनों में चल रहे हैं। बीते वर्ष विभाग ने 12 होम्योपैथिक अस्पतालों के भवन के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसमें छह अस्पतालों को स्वीकृति मिल गई थी। साथ ही प्रत्येक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए 29 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। दो अस्पताल ब्लॉक जखौरा के ग्राम ननौरा व महरौनी के ग्राम सौजना में भवन का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन चार अस्पतालों के निर्माण का मामला भूमि विवाद व गहराई में होने से फंस गया था।
भूमि के चलते अटके चार अस्पतालों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ग्राम बुढ़वार व साढ़ूमल में गहराई होने से बजट कम पड़ गया था। इससे निर्माण रुक गया था। अब जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आसपास में अन्य स्थान पर जमीन चिह्नित की जा रही है। ग्राम भौंड़ी में जमीन मिल गई है। एक सप्ताह में अधिग्रहण हो जाएगा। इसके अलावा ग्राम समोगर में जमीन चिह्नित हो गई है। इसकी नाप होना बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि चारों अस्पतालों के भवन के लिए प्रक्रिया चल रही है। जुलाई के द्वितीय सप्ताह तक जमीनों की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-
चार अस्पतालों के भवन निर्माण में भूमि समस्या बनी हुई थी। अब अन्य स्थान पर भूमि परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है। एक अस्पताल को भूमि मिल गई है। अधिग्रहण का कार्य शेष है। एक की नाप होनी है। जल्द ही चारों अस्पतालाें का भवन निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

- डॉ. रामसबद यादव, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें