फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में ट्रेन से कटकर चार मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में रेलवे लाइनों पर आए दिन शवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। तीन दिन में चार लोगों की ट्रेन से कटने से मौत के मामले सामने आए हैं। जबकि शहर स्थित रेलवे की नई मालगोदाम का क्षेत्र आत्महत्याओं का स्पॉट बन गया है, जहां आए ट्रेन के सामने आकर लोग मौत को गले लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के दैलवारा रेलवे स्टेशन से देवगढ़ क्रॉसिंग के आगे नई मालगोदाम रेलवे पटरियों पर ट्रेन से कटने से सबसे अधिक मौत हो रही हैं। इनमें भी मालगोदाम के आगे गोविंद सागर बांध के पास रेल पटरियों, देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म दो व तीन, सिद्धन रेलवे क्रॉसिंग, सिद्धन के आगे झांसी की ओर खपना पुल, सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के पास एवं दैलवारा रेलवे स्टेशन पास, जखौरा रेलवे स्टेेशन एवं धौर्रा रेलवे स्टेशन के आगे रेल पटरियां पर आए दिन शव मिलने की सूचनाएं मिलती है।
इनमें सबसे अधिक मामले मालगोदाम के पास एवं सिद्धन रेलवे स्टेशन के पास सबसे अधिक ट्रेन से गिरकर या आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। वहीं कुछ मामले टीकमगढ़ रेलवे लाइन पर बिरारी और उदयपुरा रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर भी घटनाएं होती हैं। बीते तीन दिनों में चार लोगों की मौत रेल पटरियों पर ट्रेन से कटने की वजह से हुई हैं। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेल पटरियों पर क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को ही रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मालगोदाम के पास बरामद हुआ था। शुक्रवार को एक वृद्घ की प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जबकि इससे पूर्व सिलगन रेलवे क्रॉसिंग पर ही दो दिन पहले एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही ग्राम पटौरा के एक छात्र की मौत भी देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें