ललितपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिविजन महरौनी अतुल यादव ने चार दोषियों को दो साल की सजा का आदेश सुनाया है। अदालत ने दोषियों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम दिदौरा निवासी हरिराम पुलिस को विगत 26 जुलाई 2010 को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि वह व उसका भाई दरवाजे पर खड़े थे। तभी गांव के ही सुखनंदन, शेरसिंह, कृपाल व भैयालाल आए और एक राय होकर गाली गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया, तो सभी लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इससे वह घायल हो गए। बीच बचाव कर ग्रामीणों ने बचाया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय मेंं चार्जशीट दाखिल की। साक्ष्यों व गवाहों को सुनने के पश्चात न्यायाधीश ने चारों अभियुक्त को दो साल की सजा व प्रत्येक को 25 सौ रुपये का जुर्माना लगाया। संवाद