फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूर्व किरायेदार ने चुराया था 18 क्विंटल अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर में घुसकर 18 क्विंटल अनाज चोरी की घटना पूर्व में सिक्योरिटी गार्ड रहे युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। महरौनी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। चोरी का अनाज खंडहर के पास से बरामद हुआ।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन निवासी रघुवीर लोधी के घर से 17 फरवरी की रात को चोर 10 क्विंटल उड़द, 8 क्विंटल सोयाबीन चोरी कर ले गए थे। महरौनी पुलिस ने 18 फरवरी को ग्राम समोगर नहर पुलिया के पास से सुरेश रजक निवासी ग्राम गदनपुर थाना नाराहट हाल पता मरहई माता मंदिर के पास नाराहट रोड कस्बा महरौनी व सौरभ परिहार निवासी ग्राम समोगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरौनी-ललितपुर रोड पर खितवांस के आगे गैस गोदाम के सामने स्थित खंडहर से चोरी का माल तीन जूट की बोरियों में बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी सुरेश पूर्व में सिक्योरिटी गार्ड रहा है और पीड़ित गृहस्वामी के यहां किराए पर रहा है। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी उसने छाेड़ दी थी।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया। ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें