फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वन विभाग ने पकड़ा प्रतिबंधित लकड़ी से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन क्षेत्र में वन्य जीव व पेड़ सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही प्रकरण जखौरा व ललितपुर रेंज में प्रकाश में आया है। यहां अवैध कटान की शिकायतें कई दिनों से आलाधिकारियों से की जा रही थीं। सोशल मीडिया पर भी अवैध कटान की खबरें आम हो रही थीं। लेकिन, वन विभाग खबरों को भ्रामक बता रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत झांसी व लखनऊ मुख्यालय पर की। इसके बाद एक ट्रक को जखौरा रेंज के मैनवार क्षेत्र में उड़नदस्ता प्रभारी राजकुमार तिवारी ने पकड़ा, जिसमें प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी नीम, इमली, अर्जुन, चिलबिल आदि बताई गई। वन विभाग ने ट्रक को सीज कर वन अधिनियम की धाराओं में चालक गुलशन निवासी मुरौली कठेरियन, बिलग्राम जिला हरदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह लकड़ी कहां से काटी गई है, इसकी जांच कराई जाएगी। आसपास के क्षेत्र में कहां अवैध कटान हुआ है, जांच के बाद की कार्रवाई होगी। अगर वाहन स्वामी दस्तावेज नहीं दे पाया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें