फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बालाबेहट में पेयजल संकट से जूझ रही 800 की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालाबेहट/ललितपुर। बालाबेहट कस्बे में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। कई गलियों में पेयजल आपूर्ति ठप है। हैंडपंप भी खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। लोगों को दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बा की आबादी लगभग 15 हजार है। आठ सौ की आबादी को पेयजल आपूर्ति की सुविधा नहीं हो सकी है। कुछ गलियों में पानी की पाइप नहीं बिछाई गई है। कई में बिछने के बाद भी नलों में पानी की बूंद तक नहीं आई है। कुछ गलियों में नलों में महज पानी की बूंद ही टपक रही है। लंबे समय से समस्या होने से लोगों ने अब नलों से पानी की उम्मीद छोड़ दी है। अब गर्मी शुरू होते ही जल स्तर गिरने से हैंडपंप भी पानी छोड़ रहे हैं। कस्बे में लगे लगभग 150 हैंडपंप में 50 ने पानी छोड़ दिया है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों को दूर लगे हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। हैंडपंप पर भी भीड़ होने से अधिक समय लग रहा है। इससे अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें