फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कूनो से छोड़ गए चीतों को लेकर वन विभाग सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मध्यप्रदेश के जनपद श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीतों को खुले जंगलों में छोड़ा गया है, कहीं जनपद की ओर चीतों का मूवमेंट न हो, इसके लिए वन विभाग निरंतर निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन

कूनो नेशनल पार्क से चीतों को खुले जंगलों में छोड़ा गया है, इनकी मूवमेंट पर कूनो नेशनल पार्क नजर बनाए हुए है। लेकिन पूर्व में एक चीता जनपद की ओर आया था, जिसकी गतिविधि जनपद की सीमाओं के आसपास देखी गई थी। बताते चलें कि पिछली बार शिवपुरी से झांसी होते हुए, चीता का मूवमेंट जनपद की सीमाओं की ओर मिला था। इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है। जो चीते कूनो नेशनल पार्क से छोड़े हैं। वह जनपद के जंगलों की ओर मूवमेंट कर सकते हैं, क्योंकि यहां के जंगलों में भोजन की पर्याप्त व्यवस्था है। इस आशंका को लेकर वन विभाग सजग बना हुआ है। तालबेहट व माताटीला रेंजों में इसकी चौकसी बढ़ाई गई है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि अभी इस ओर मूवमेंट नहीं है, लेकिन फिर भी चीताें को लेकर चौकसी बढ़ाई गई है। अगर मूवमेंट होता है, तो सभी रेंजों को सचेत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें