तालबेहट। एक टेलीफोन कंपनी ने लाइन की खुदाई के दौरान जल संस्थान की पाइपलाइन तोड़ दी। जिससे कुछ मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे निवासियों को दो दिन से सर्दी के मौसम में पेयजल का गंभीर संकट झेलना पड़ रहा है।
नगर में जल संस्थान से लेकर बीएसएनएल कार्यालय तक टेलीफोन केबल डालने का काम चल रहा है। जिसके चलते तहसील के ठीक सामने पानी की पाइपलाइन टूट गई है। जिसके चलते जलसंस्थान दो दिन से पानी की लाइन को ठीक नहीं करा सका। जिससे पटवारीपुरा सहित आसपास के लोगों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को सर्दी के मौसम में पानी के लिए आसपास के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
इस संबंध में किसी ने बताया नहीं है। फिर भी जल संस्थान के उच्चाधिकारियों से बात कर पानी की आपूर्ति दुरुस्त करवाता हूं। - अभिजीत सिंह, एसडीएम तालबेहट
पहले 12 इंच की लाइन टूटी थी, उसे ठीक करवाया गया। फिर छह इंच की लाइन टूट गई। उसे सही कराया जा रहा है।- मुंशीलाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान