फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर के लिए फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर से स्टेशन के बाहर आने जाने के लिए फुटओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इस एफओबी से नेहरूनगर की 25 हजार आबादी को आवागमन में सुविधा हो सकेगी और रेल पटरियां पार करने के दौरान होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर से शहर की ओर निकलने के लिए लंबे समय से फुट ओवरब्रिज की मांग चल रही थी। पहले रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक से दो व तीन और नेहरूनगर की ओर आने-जाने के लिए फुट ओवरब्रिज बना हुआ था। कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया। बाद में यहां नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया गया। पुराना ओवरब्रिज तोड़ दिया गया। इस बीच प्लेटफार्म चार का निर्माण किया गया। इसके साथ ही नेहरूनगर आने-जाने के लिए आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। अब नेहरूनगर, जुगपुरा, सिद्धनपुरा के लोगों को रेलवे स्टेशन पार करने के लिए यह फुटओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है और इससे लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इसके निर्माण से नेहरूनगर, सिद्धनपुरा क्षेत्र के लगभग तीस हजार लोगों को शहर की ओर आने-जाने में लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें