फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज किया 1320 किलो रंगीन कचरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रीम और घी का नमूना भी लिया, जांच को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को पापड़ कचरी उद्योग पर छापा मारकर 1320 किलोग्राम रंगीन कचरी को सीज कर दिया है। जबकि एक स्थान पर क्रीम और घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

होली पर मिलावट का गोरखधंधा बड़े स्तर पर शुरू हो जाता है। मिलावट वाले खाद्य पदार्थों के सेवन करने से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ता है और लोग बीमार होते हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऐसे मिलावटखोरी रोकने के लिए जगह-जगह होटल, उद्योग आदि स्थानों पर जांच की जा रही है। रविवार को सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा आजादपुरा में सघन जांच करते हुए फर्म बबीता पापड़ कचरी उद्योग से रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित करते हुए 1320 रंगीन कचरी को सीज कर दिया। इसके बाद टीम ने मोहल्ला घुसयाना में छापा की कार्रवाई करते हुए निर्माण इकाई से क्रीम और घी का नमूना एकत्र किया। नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलीमुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें