फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फॉलोअप- विद्यालय से घर पहुंचे छात्र ने मां को बताई थी आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र में स्थित आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र ने अपने साथ हुई कुकृत्य की बात विद्यालय से घर पहुंचने के बाद अपनी मां को बताई थी। इसके बाद माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने विद्यालय के उच्च कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का 11 वर्षीय बालक थाना जाखलौन के ग्राम धौर्रा में स्थित एक आवासीय विद्यालय में पढ़ता है। मंगलवार की शाम को छात्र ने विद्यालय में उच्च कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों पर पिटाई, अपमानित करने और गलत कृत्य करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों, वहां की व्यवस्थाओं और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच करने की तैयारी कर रही है। वहीं पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि करीब आठ-दस दिन पूर्व आवासीय विद्यालय प्रशासन की ओर से उसको फोन आया था कि अपने बच्चे से मिल लो। इसके बाद वे लोग विद्यालय पहुंचे थे। यहां विद्यालय स्टाफ ने उनको कुछ नहीं बताया था। वे लोग बच्चे को लेकर घर आ गए थे। इसके बाद बच्चा गुमशुम रहने लगा था। कारण पूछने पर बच्चे ने अपनी मां को बताया कि विद्यालय में उच्च कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों ने 7 अगस्त को उसे कमरे में बंद कर गलत हरकत की थी। इसके बाद 8 अगस्त को भी दोनों ने छात्र को अकेला पाकर कमरे में बंद कर ऐसी ही हरकत दोहराई थी। इसके बाद 10 अगस्त को पानी पीने के बहाने प्लेग्राउंड में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की गई थी। छात्र ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रशासन से की थी तो उन्होंने उसे दबा दिया था और कोई कार्रवाई नहीं की थी।
-
विद्यालय में लगातार हो रही घटनाएं
उक्त विद्यालय में पिछले कुछ माह से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। कुछ माह पूर्व यहां पढ़ने वाला छात्र भाग गया था और अपने घर पहुंच गया था। इसके बाद कुछ दिन पूर्व यहां खाना खाने से पचास से अधिक बच्चे बीमार हो गए थे। इन बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खाना बनाने और खाने का सामान सप्लाई करने वाली कार्यदायी संस्थाओें के संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

-
11 वर्षीय बालक के साथ मारपीट, गलत कृत्य करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देने की सूचना पर जाखलौन थाना पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित बालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राजेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें