फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साड़ी के फंदे से लटककर लोक गायिका ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये के कमरे में लटका मिला शव, ननद ने कार्यक्रम को ले जाने वाले व्यक्ति को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

फोटो-52
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन। लोक गायिका 36 वर्षीय राधा अहिरवार का शव सोमवार की दोपहर कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वह जाखलौन कस्बे में किराये का कमरा लेकर रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राधा की ननद नत्थी चौधरी ने बताया कि उसके भाई मलखान अहिरवार की राधा दूसरी पत्नी थी। उसका भाई इंदौर में काम कर रहा है। राधा जाखलौन में किराये के कमरे में करीब दो माह से रह रही थी। उसके दोनों बच्चे ग्राम मैगुवा में रहते हैं और अपनी मां राधा के पास आते-जाते रहते थे। राधा शादी-विवाह, दस्टौन, जन्मदिन पार्टियों में लोकगीत आदि गाती थी।
विज्ञापन

रविवार को राधा को एक व्यक्ति अपने साथ एक कार्यक्रम में गाना-गाने के लिए ले गया था। सोमवार की सुबह राधा जाखलौन में ही निवास कर रहे अपने भाई-भाभी व मां के पास गई। यहां उसने बताया कि रात को कार्यक्रम के दौरान उसकी काफी बेइज्जती हो गई है। अब वह जीना नहीं चाहती है और आत्महत्या कर लेगी। इस पर भाई-भाभी व मां ने समझाया था।
नत्थी चौधरी ने बताया कि इसके बाद राधा ने अपने पुत्र को फोन किया और कहा था कि वह मर रही है, वह ठीक से रहे। उस समय बेटा शिवम ककरुआ में था। इस बीच राधा की मां-भाई उसके कमरे में पहुंचे। यहां देखा कि वह छत के कुंदे से लटक रही थी। परिजनों ने राधा को नीचे उतारा। सूचना पर थाना जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची। राधा का एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतका की ननद नत्थी ने कार्यक्रम के लिए ले जाने वाले व्यक्ति को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। थानाध्यक्ष जाखलौन अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मलखान और राधा साथ में गाते थे गाने
कुछ वर्ष पूर्व मलखान और राधा दोनों लोकगीत कलाकार थे। दोनों शादी, ब्याह, जन्मदिन, पार्टी, दस्टौन में गाना गाते थे। दोनों यूट्यूब पर गाने के वीडियो भी पोस्ट करते थे लेकिन दो-तीन साल से मलखान ने यह बंद कर दिया था। वह इंदौर में जाकर काम करने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें