फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला लोक नर्तकी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। रनगांव के एक लोक नर्तकी का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
ग्राम रनगांव निवासी पुष्पा गंधर्व ने मड़ावरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रेखा देवी से 10-12 वर्ष पहले देवेंद्र यादव निवासी मऊघाट टीकमगढ़ ने प्रेम विवाह किया था। वह रेखा के साथ रनगांव में ही रहता था। शनिवार सुबह देवेंद्र ने पैसों को लेकर रेखा से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। अपनी करतूत छिपाने के लिए देवेंद्र ने साड़ी का फंदा बनाकर रेखा की लाश को पंखे से लटका दिया। इससे पूर्व आरोपी ने बच्चों के साथ भी मारपीट की थी, जिसके चलते वे रसोई घर में छिप गए थे। मड़ावरा थाने से पुलिसकर्मी एवं सीओ घटना स्थल पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने मौका मुआयना किया।

नशे के लिए बिकवा दी जमीन: रेखा का पति उसके ही मकान में रहता था और नशे के लिए रेखा से पैसा लेता था। कुछ दिनों पहले देवेंद्र ने रेखा की कीमती जमीन बिकवा दी और उसका रुपया अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकनृत्य कर चलाती थी परिवार: रेखा गंधर्व पारंपरिक राई नृत्य की नृत्यांगना थी। वह वैवाहिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में राई नृत्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी। उसके परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है, एक बेटी का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें