फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गंदगी और जलभराव के बीच शुरू हुआ एफएलएन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन(महरौनी)। ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के पांच दिवसीय एफएलएन और एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत हो गई। प्रशिक्षण स्थल पर व्याप्त गंदगी और जलभराव ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को भाषा एवं गणित शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों के सीखने का आकलन तथा कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। ब्लॉक संसाधन केंद्र महरौनी पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, लेकिन प्रशिक्षण स्थल की बदहाल व्यवस्थाएं अधिकारियों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही हैं। शिक्षकों को गंदगी और जलभराव के कारण काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई कीचड़ से बचते-बचाते हुए जैसे-तैसे निकलता दिखाई दिया तो कोई प्रशिक्षण हॉल के पास जमा पानी से होकर निकलता हुआ दिखाई दिया। यहां तक कि पीने के पानी की टंकी के पास भी गंदगी व्याप्त है। जिस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार करने की बात की जा रही है, उसी प्रशिक्षण स्थल पर साफ-सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होना चिंता का विषय है।

000000000000

प्रशिक्षण महत्वपूर्ण, लेकिन व्यवस्थाएं भी जरूरी

एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है। ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी विभाग की जिम्मेदारी है, ताकि प्रशिक्षण में आने वाले शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


000000

बारिश के कारण परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी को निकालने के लिए चोक पाइप को साफ कराने के लिए कहा गया है।-नीतू वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी, महरौनी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें