फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक की हथकड़ी न खोलने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पिता के आत्महत्या के बाद जेल से दो घंटे की पैरोल पर आए शिवम राठौर के हाथ में लगी हथकड़ी न खोलने पर एसपी ने उसकी सुरक्षा के लिए लगी सुरक्षा गारद को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में एक उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और दो सिपाही शामिल हैं। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बजाज फाइनेंस कंपनी फ्रॉड केस में गिरफ्तार शिवम राठौर के पिता लक्ष्मीनारायण के आत्महत्या करने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से दो घंटे की पैरोल पर शिवम राठौर को बाहर लाया गया था। अंतिम संस्कार के दौरान शिवम राठौर के हाथ की हथकड़ी नहीं खोली गई थी। जिससे वह हथकड़ी लगी अवस्था में ही पिता की अंतिम संस्कार क्रिया में शामिल हुआ था। अंतिम संस्कार के समय भी हाथ की हथकड़ी न खोले जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले को एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने गंभीरता से लिया और सुरक्षा गारद में तैनात पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, श्याम सुंदर, सिपाही अंकित द्विवेदी, विशिख सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मृतक के परिजनों से वार्ता हुई है। वार्ता में यह आया था कि विवेचक कमलेश और एक सिपाही विवेक के द्वारा परिवारीजनों से दुर्व्यवहार किया गया था। इनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें