फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से बिजली चोरी करते पांच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत मड़ावरा सब सटेशन पर गिरार फीडर अंतर्गत ग्राम भीकमपुर में उपखंड अधिकारी सौरभ पटैरिया, अवर अभियंता एसपी सिंह के नेतृत्व में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया, जिसमें पांच लोग अवैध रुप से विद्युत सिंचाई की मोटर चलाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। इस मामले में विद्युत टीम द्वारा ग्राम भीकमपुर निवासी चंदन कुशवाहा, बिहारी पाल, गजराज सिंह, रज्जू कुशवाहा व लक्ष्मन लोधी को अवैध रुप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

-वहीं शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के मुहल्ला कटरा बाजार में झांसी व जालौन की बिजलैंस टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें घर-घर जाकर चेकिंग की गई। इस अभियान में विद्युत वितरण खंड के उपखंड अधिकारी, अवर अभियंताओं के साथ ही मीटर विभाग के अभियंता भी शामिल रहे। चेकिंग अभियान में घरों में लगे मीटरों की जांच भी की गई। संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने उनके नाम नोट कर उनकी चेकिंग रिपोर्ट भरने की प्रक्रिया के निर्देश दिए। इससे कटरा बाजार में उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें