फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
कैप्सन - सीएचसी का निरीक्षण करते मंडलायुक्त - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। सीएचसी के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने एक्स- रे कक्ष, रक्त परीक्षण कक्ष, ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। पूरे परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया। इसके बाद वह आयुष्मान कार्ड निर्माण कक्ष पहुंचें। जहां कार्य कर रहे कर्मचारी से आयुष्मान योजना के तहत बनाए गए कार्डों तथा कार्ड बनाने के बारे में जानकारी ली। वहां कार्यरत कर्मचारी तो ठीक चिकित्सा अधीक्षक डा. नरेन्द्र कुमार तक ठीक से उत्तर न दे सकें। इस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारियों को ऐसे कार्य में मत लगाया जाना चाहिए , जिन्हें अपने कार्य की पूरी जानकारी न हो। इसके बाद वह एनआरसी कक्ष पहुंचे, जहां खांदी करीला से आई महिला स्वाती पत्नी नरेन्द्र सहित अन्य महिलाओं से जानकारी ली। उन्होंने कक्ष में कार्यरत महिला स्टाफ से कुपोषित बच्चें के बजन के बारे में जानकारी ली तो वह सही उत्तर न दे सकी। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कक्ष में बेड़ पर नम्बर डलवाने और कक्ष में बच्चों की ऊचाई के आधार पर बजन चार्ट लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण कक्ष में रखी दवाओं की एक्सपायरी तिथि को भी देखा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सीएचसी में आए मरीजों से विभिन्न जानकारियां लेते हुए चिकित्सा अधीक्षक को एक सप्ताह में यहां की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। जहां उन्होंने सबसे पहले सहायक समाज कल्याण अधिकारी एसआर यादव से बृद्वा, दिव्यांग, विधवा पेंशन की ग्राम बार जानकारी और बैंकों द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति के ग्रामीण बेरोजगारों को दिए ऋण संबंधी जानकारी मांगी। इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी कोई उत्तर नहीं दे सके। जिस पर उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों को रोजगार ऐसे मिलेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रताप कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल मिश्र, अपर
विज्ञापन

एसपी अवधेश विजेता, एसडीएम मोहम्मद कमर, जिला विकास अधिकारी समेत जिले के अधिकांश विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें