फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हुई फ्रीडम रन दौड़

विज्ञापन
भगवान आदिनाथ कॉलेज में हरीझंडी दिखाते प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन व प्राचार्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आईक्यूएसी सेल व एनएसएस इकाई द्वारा मनाया जा रहा है। जिसमें फ्रीडम दौड़ हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन व प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार द्वारा फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। फ्रीडम रन दौड़ महाविद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम महरौनीखुर्द से वापस महाविद्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी विनोद कुमार बौद्ध ने कहा कि सरकार की मंशा है कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ऐसे आयोजन 13 से 16 अगस्त तक हर शिक्षण संस्थान में होंगे।
डॉ. रोहित कुमार जैन ने सभी का आभार किया। कामता प्रसाद, राकेश कुमार, अमरेंद्र कुमार लाल और अन्य विभागों से प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार साहू, अंकित नामदेव, पुरुषोत्तम, अजय सेन, कृष्णा ग्वाला, लक्ष्मीनारायण, गौरव भटनागर व सभी विभागों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बृजमोहन वर्मा, निधि जैन, भावना साहू, रंजना नामदेव, मधु जैन, भावना सेन, पुष्पेंद्र यादव, अंकित जैन, अनुराग सेन, ठाकुरदास, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें