- रेलवे ने ढाई माह के लिए जिला प्रशासन से यातायात बंद करने की मांगी थी अनुमति
- जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठककर, एसडीएम की रिपोर्ट पर लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी ने ललितपुर-बिरारी रेल लाइन दोहरीकरण के लिए सिद्दनरोड बंद करने के निर्णय को लेकर बैठक की। जिसमें लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका को नेहरू नगर मार्ग को दुरुस्त करने बाद डायवर्जन करने के निर्देश दिए। साथ ही अगर बहुत आवश्यकता न होने पर बरसात के बाद यह रोड बंद करने पर विचार किया गया।
रेलवे ने ललितपुर-बिरारी रेल लाइन दोहरीकारण के लिए सिद्दनरोड के यातायात को बंद करने की अनुमति मांगी थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार व यातायात प्रभारी ने मौके पर निरीक्षण किया। साथ ही देवगढ़ ओवरब्रिज से यातायात को डायवर्जन करने के लिए सभी मार्गों का निरीक्षण किया था। इस मार्ग के बंद होने से नेहरूनगर में स्थायी निवास करने वाली करीब पांच हजार आबादी के आवागमन में दिक्कत आएगी, साथ ही मार्ग से केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं, रॉयल एकेडमी, आफीसर्स कॉलोनी, रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, आसरा आवासी कॉलोनी के व्यक्तियों का आवागमन बाधित होगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका को नेहरूनगर रोड को दुरुस्त कराने के बाद सिद्दनरोड पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, रेलवे व नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।