फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Crime: दूध डेयरी में चोरी, शटर का ताला तोड़कर कैश कांउटर से चुरा ले गए 26 हजार रुपये

Fri, 11 Jul 2025 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

दूध डेयरी की दुकान सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र कोतवाली सदर और सीएमओ कार्यालय के बीच स्थित है। कोतवाली सदर के समीप ही चोरी की वारदात होने से रात के समय की जाने वाली पुलिस गश्त और पिकेट ड्यूटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अभी पुलिस महिला होमगार्ड के मकान, अंग्रेजी मॉडल शॉप, मशीनरी की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की ठीक से जांच भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने गुरुवार की रात को स्टेशन रोड़ पर स्थित कृष्णा दूध डेयरी की शटर के ताले तोड़े और कैश कांउटर में रखे करीब 26 हजार रुपये चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन

दूध डेयरी की दुकान सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र कोतवाली सदर और सीएमओ कार्यालय के बीच स्थित है। कोतवाली सदर के समीप ही चोरी की वारदात होने से रात के समय की जाने वाली पुलिस गश्त और पिकेट ड्यूटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दूध डेयरी संचालक संग्राम ग्वाला ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है। इसमें एक युवक चोरी की घटना करते कैद हआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें