फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र अभ्यास में सात फेल व 78 हुए पास

Sun, 04 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चांदमारी स्थित फायरिंग रेंज क्षेत्र में शनिवार को शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए अभ्यास कराया गया। इसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी निशाना साधा। इस दौरान सात शस्त्र लाइसेंस धारी निशाना नहीं लगा सके, जबकि 78 लाइसेंसधारक पास हो गए।
विज्ञापन




शनिवार को चांदमारी में शस्त्र परीक्षण किया गया, जिसमें पंजीकरण कराने वाले 91 के सापेक्ष 85 शस्त्र लाइसेंसधारक उपस्थित हुए। लाइसेंस परीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने टारगेट पर निशाना लगाया। इसके अलावा 78 शस्त्र लाइसेंसधारकों ने सटीक निशाना साधा। वहीं, सात लाइसेंसधारक निशाना नहीं लगा सके। परीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवराम यादव, सीओ सदर ओमकार यादव, सीओ पुलिस लाइन आफताब आलम, तालबेहट सीओ हरिकांत द्विवेदी, टीएसआई नीरज दीक्षित, स्वॉट टीम जितेंद्र सिंह चंदेल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें