फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएचसी में नहीं हैं आग से बचाव के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में ब्लॉक स्तरीय किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जा सके हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने महज खानापूर्ति के नाम पर फायर फाइटिंग लाइन बिछा दी हैं। छह में से एक भी सीएचसी ने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है। किसी घटना के समय ही अफसर सतर्क हो जाते हैं। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। प्रत्येक सीएचसी पर लगभग 30 से अधिक बेड की सुविधा की गई है। इसके अलावा मेटरनिटी विंग का निर्माण भी किया गया है। इन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती किया जाता है। वहीं गर्भवती महिलाओं के प्रसव की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। इन अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 400-500 मरीज व तीमारदार पहुंचते हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार इनमें आग से बचाव के लिए उपकरण व यंत्र तो लगा दिए हैं। अब तक एनओसी प्राप्त नहीं किए जा सके हैं। ऐसे में किसी भी आगजनी की घटना होने पर किसी बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

-
उपकरण नहीं है क्रियाशील
अग्निशमन विभाग के अनुसार पांच सीएचसी पर आग से बचाव के लिए फायर फाइटिंग लाइन, हौजरील, ओवरहैड टैंक तो बना दिए हैं। लेकिन, यह क्रियाशील नहीं है। यह हाल सीएचसी तालबेहट, बार, महरौनी, बिरधा व मड़ावरा का बना हुआ है। सीएचसी जखौरा में तो उपकरण ही नहीं लगाए गए हैं।
-
सीएचसी पर आग से बचाव के लिए इंतजाम किए गए हैं। कुछ कमियों की जानकारी हुई है, जिन्हें जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें