फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तहसीलों में तैनात किए गए अग्निशमन वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दीपावली पर अग्निशमन विभाग के सामने आग बुझाना और लोगों की जान बचाना अहम चुनौती रहती है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने विशेष तैयारी की है। शहर में फायर ब्रिगेड की यूनिट तैनात रहेंगी। चौकाबाग में लगने वाले पटाखा बाजार में फायर टेंडर और अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए हैं। कस्बा तालबेहट में लंका मैदान, महरौनी के सीबी गुप्ता मैदान में एक-एक फायर टेंडर तैनात किया गया है। मड़ावरा में पटाखा की दुकानें कम होने के चलते महरौनी में तैनात किया गया फायर टेंडर मड़ावरा तक की घटनाओं पर पहुंचेगा। वहीं, फायर स्टेशन पर रिजर्व में फायर टेंडर, दो फायर बुलेट सहित क्विक रिस्पांस गाड़ी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने बताया कि दीपावली पर लोग सावधानीपूर्वक पटाखा चलाएं। बच्चों के पटाखा चलाने के दौरान अभिभावक साथ में रहें। खुले मैदान में ही आतिशबाजी करें।
-
अलर्ट मोड पर पुलिस : बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर एसपी ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। दीपावली पर बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्वाइंट बनाकर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे के जरिये भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


यातायात सुचारु बनाने में जुटी पुलिस
यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बाजारों को जाने वाली सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग सहित बैरिकेडिंग लगाई गई है। यहां यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें