ललितपुर। दीपावली पर पटाखा चलाने से जलने व झुलसने की आशंकाएं रहती हैं। त्योहार के चलते अवकाश के कारण लोगों को समस्याएं न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड तैयार किया गया है। दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम तल पर दिवाली के मद्देनजर बेड सुरक्षित कर लिया है। कोई दुर्घटना होने पर मरीज को तत्काल भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड की व्यवस्था की गई है।