फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद लदे ट्रक में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
ट्रक में लगी आग से उठता धुआं व लपटे। स्रोत-वीडियोग्रेव।
विज्ञापन
ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम रोंडा के पास रविवार की सुबह खाद लेकर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड वाहन ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से ट्रक का केबिन पूरा जल गया, जबकि उसमें लदी खाद की बोरियां सुरक्षित बच गई। शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के मालगोदाम से खाद लादकर एक ट्रक तालबेहट जा रहा था। अभी ट्रक रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम रोंडा के पास पहुंचा था। तभी ट्रक के केबिन में अचानक से आग लग गई। लपटें देखकर चालक कल्लू ने ट्रक को रोक दिया और परिचालक के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लपटें धधकती देखकर चालक व परिचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में आग लगने की सूचना पर अमरपुर चौकी मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। इधर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा और पानी डालकर आधा घंटा प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। जबकि ट्रक में लदी खाद की बोरियां जलने से बच गई। वहीं हाईवे-44 पर ट्रक में आग लगने से कुछ देर तक यहां पर वाहनों का आवागमन थमा रहा था। हालांकि पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें