फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में घुलने वाले उर्वरक ही बेहतर

Mon, 27 Mar 2017 12:49 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
farmer - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी खराब हो रही है। मिट्टी को खराब होने से बचाने के लिए पानी में घुलने वाले उर्वरकों का प्रयोग ही बेहतर है। यह बात साधन सहकारी समिति रोड़ा में इफ्को द्वारा प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर सामाजिक कल्याण कार्यक्रम में इफ्को क्षेत्र अधिकारी केपी सिंह ने कही।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वर्तमान में ललितपुर जिले की मिट्टी में सल्फर, जिंक और बोरान की कमी पाई गई है, जिसके लक्षण फसलों में दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कृषकों को मुख्य तत्वों के अलावा द्वितीयक व सूक्ष्म तत्व भी प्रयोग करने की सलाह दी। इफ्को के वरिष्ठ प्रबंधक कृषि सेवाएं एके काकरान ने नये उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इफ्को अब समितियों के माध्यम से किसानों को उचित कीमत पर उच्च गुणवत्ता युक्त कृषि रक्षा रसायन दवाएं उपलब्ध कराएगा।


इफ्को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आरएन उपाध्याय ने इफ्को द्वारा आयोजित सामाजिक कल्याण कार्यक्रम में रोड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल के बच्चों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों की योग्यता व विवेक का परीक्षण किया। बच्चों को स्कूल बैग भी निशुल्क दिए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी ने कहा कि किसान सहकारी समितियों द्वारा दी रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की जरूरत है। कार्यक्रम में रामगोविन्द, जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें