फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला वनरक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लकड़ी से लदी गाड़ी निकलवाने के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला वनरक्षक प्रिया कुमारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वन चौकीदार जाहर सिंह जाहर सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। करीब एक वर्ष के भीतर विभाग में रिश्वतखोरी का यह दूसरा प्रकरण सामने आया है।
वन विभाग अवैध कटान पर रोक लगाने के दावे करता है, लेकिन विभागीय कर्मियों की संलिप्तता सवाल खड़े कर रही है। महरौनी रेंज में तैनात महिला वनरक्षक प्रिया कुमारी पर लकड़ी से लदी गाड़ी निकलवाने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबन कर दिया।
विज्ञापन

इस प्रकरण में दैनिक श्रमिक वाचर जाहर सिंह की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इससे पहले 14 मई को वन दरोगा राजकुमार तिवारी को 6500 रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी महिला वनरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और संबंधित वाचर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। - नवीन कुमार शाक्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें