फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेज हवा-बारिश में गिरी दीवार, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। रविवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम चुरावनी में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के दौरान मेघराज के घर की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी पत्नी 54 वर्षीय अहिल्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेघराज गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें