फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जखौरा में तीन माह से नहीं बदली गई खराब डीपी, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा। जखौरा बायपास रोड पर पिछले तीन माह से खराब पड़ी विद्युत डीपी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। डीपी खराब होने से करीब 30 से 40 परिवार बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग ने इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में उपभोक्ताओं को खुद ही बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बायपास रोड पर लगी डीपी से आसपास के कई परिवारों को बिजली की आपूर्ति होती है। करीब तीन से चार माह पहले डीपी खराब हो गई थी। इसके बाद से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित है। लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए अस्थायी इंतजामों का सहारा लेना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी उन्हें खुद व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। तीन माह से अधिक समय बीतने के बावजूद न तो डीपी बदली गई और न ही उसकी मरम्मत कराई गई। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से खराब डीपी को जल्द बदलवाकर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
डीपी खराब होने की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर स्थिति का जानकारी लेंगे कि कितने उपभोक्ताओं का बिल जमा हुआ है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुमित कुमार, अवर अभियंता, विद्युत जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें