कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर हादसे के दौरान ट्रक के चालक से बातचीत करते नागरिक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के जिला अस्पताल रोड पर कर्पूरी ठाकुर चौराहा के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पिता, पुत्री घायल हो गए। पिता अपनी पुत्री को स्कूल से लेकर स्कूटी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी भगवत दयाल सिंधी की पुत्री गीतांजलि (14) केंद्रीय विद्यालय मेें पढ़ती हैं। मंगलवार को पिता अपनी पुत्री को स्कूटी से लेकर लौट रहे थे। अभी वह जिला अस्पताल रोड पर कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा के पास चौराहे पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों पिता पुत्री स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। जबकि छात्रा का स्कूल बैग ट्रक के पहिया के नीचे आ गया था। गनीमत रही कि यहां बड़ा हादसा नहीं हुआ। पिता पुत्री चोटिल हो गए और लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई, हालांकि अधिक चोटें नहीं होने पर पिता के ही समझाने के बाद ट्रक चालक को वहां से जाने दिया गया। इसके बाद पिता अपनी पुत्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर जाने की सलाह दी।
ट्रक के नीचे दबा बैग देखता व्यक्ति- फोटो : LALITPUR