फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआरयू का दर्जा, ऑपरेशन एक भी नहीं

Sat, 14 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hospital, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सोच तो अच्छी थी मगर उसको पंख न लग सके। मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा हासिल होने के बावजूद अब तक यहां एक भी प्रसूता का ऑपरेशन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में जनपद में बबीना और मऊरानीपुर सीएचसी को एफआरयू का दर्जा हासिल है। बबीना को सन 2009 और मऊरानीपुर सीएचसी को सत्र 2015-16 में एफआरयू का दर्जा मिला था। बबीना में लगातार सिजेरियन ऑपरेशन हो रहे हैं। सत्र 2014-15 में यहां नौ ऑपरेशन हुए हैं, वहीं सत्र 2015-16 में बढ़कर 17 हो गए। इसके ठीक उलट मऊरानीपुर का अब तक खाता भी नहीं खुल सका है। इसके पीछे का कारण चिकित्सक का अभाव भी है।

यहां ऑपरेशन के लिए एक गाइनिकोलॉजिस्ट की तैनाती की गई थी। पर, तीन माह बाद ही वह नौकरी छोड़कर चलीं गईं। इसके बाद दूसरी चिकित्सक की तैनाती हुई तो उनको मेडिकल कॉलेज झांसी से अटैच कर दिया गया। मौजूदा समय में यहां गाइनिकोलॉजिस्ट, एनस्थटिस्ट, पीडियाट्रीशन की तैनाती नहीं हुई है। इससे मऊरानीपुर सिर्फ नाम की एफआरयू यूनिट रह गई है और क्षेत्रीय लोगों को सीएचसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही सेफ वर्क रिस्पांस टीम का गठन किया जा रहा है। टीम में एनस्थटिस्ट, गाइनिकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रीशन शामिल होंगे। यही टीम मऊरानीपुर सीएचसी में ऑपरेशन करेगी।
विज्ञापन

 डॉ. विनोद कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें