फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहू की तुलाई के लिए दस दिन से कर रहे इंतजार

विज्ञापन
गेहूं की तौल के इंतजार में खड़े ट्रैक्टर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
धौर्रा। पिपरई साधन सहकारी समिति गेहूं खरीद केंद्र पर डीएम के निर्देश के बाद भी व्यवस्थाएं सुधर नहीं रहीं हैं। किसान अपना गेहूं लेकर बेचने के लिए 10 दिन से सहकारी समिति पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके गेहूं की तौल का नंबर नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

किसानों में कोई दस दिन से कोई सात दिन ने अपने टोकन नंबर के अनुसार तौल का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके गेहूं की तौल नहीं हो पा रही है। समिति पर अभी भी पैंतीस से अधिक किसान तौल का इंतजार कर रहे हैं। सहकारी समिति पर बारदाने की समस्या है। बारदाना नहीं होने के कारण गेहूं की तौल नहीं हो पा रही है। किसान गेहूं की तौल के लिए अपनी ओर से बारदाना उपलब्ध कराने को तैयार हैं, लेकिन समिति किसानों का बारदाना लेने को तैयार नहीं है, इसके कारण तौल नहीं हो पा रही है। सहकारी समिति पर पीने के पानी की समस्या है। इस कारण किसानों को इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। हालांकि, सहायक निबंधक सहकारिा ने दस दिन से खरीद प्रभावित होने को नकार दिया है और शुक्रवार तक खरीद का दावा किया है।
सहकारी समिति में हैंडपंप नहीं होने के कारण इस भीषण गर्मी में किसानों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका बुरा हाल है। दिन भर तपती धूप में खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

- बलवंत सिंह
सहकारी समिति की चारदीवारी नहीं होने के कारण किसान असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। ऊपर से किसानों का टोकन का कोई मतलब नहीं निकल रहा है। दो दिन पहले सहायक निबंधक सहकारिता आए थे। जो ट्रैक्टर यहां के हैं, उनको नंबर से खड़ा कर दिया है। लेकिन, तौल नहीं हो रही।
- शिशुपाल सिंह
अगर प्रशासन वारदाना उपलब्ध नहीं कर पा रहा है तो किसान स्वयं बारदाना उपलब्ध करा देंगे, जिससे किसानों को इस भीषण गर्मी में 10 -10 दिन तक समिति पर खड़ा नहीं रहना पड़े।
विज्ञापन

- अनिल कुमार
बारदाना की कमी ने गेहूं की खरीद प्रभावित है। बारदाना भिजवाया जा रहा है, जिससे खरीद सुचारु हो जाएगी।
- रमेश कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक सहकारिता

पिपरई साधन सहकारी समिति पर गेहूं बेचने के इंतजार में खड़े किसान- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें