फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अपने स्कूल, कालेज की फीस माफ कर पेश करें उदाहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में फीस माफी के मामले में सपा को कठघरे में खड़ा किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी स्कूलों में फीस माफ करने का ज्ञापन अफसरों को दे रही है, वहीं कई नेताओं के स्कूल और कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिसमें अभी तक फीस माफी का कोई निर्णय नहीं हो सका है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट में दैनिक कामकाजी और अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। विद्यालय अभिभावकों से विभिन्न प्रकार की फीस वसूल रहे हैं। इनमें डेवलपमेंट चार्ज, एडमिशन चार्ज, हॉट एंड कोल्ड चार्ज, ब्रीकेज चार्ज आदि शामिल है। कई स्कूल तय प्रकाशनों की किताबें खरीदने का दबाव बनाते हैं। यही नहीं, किताबें, यूनिफार्म चिह्नित दुकानों पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
मांग की गई कि जिला प्रशासन को हर पब्लिक स्कूल से कम से कम तीन पुस्तक विक्रेता केंद्रों की सूची शिक्षा विभाग को सौंपने के लिए आदेशित किया जाना चाहिए, साथ ही पब्लिक स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं का भौतिक परीक्षण किया जाना चाहिए। अभिभावकों द्वारा तीन माह की फीस माफ करने की मांग जा रही है। अभिभावकों का समर्थन हासिल करने के लिए सपा भी साथ हो गई है। बैठक में रामनरेश दुबे, उदल पटेल, बहादुर एडवोकेट, उवेश खान, प्रदीप रिछारिया, उदल पटेल, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, संजय जाटव, समद खान, अजय कुशवाहा, मुकेश रजक, मुहमद आसिफ, संजीव हुंडैत, आशीष दुबे, सुनील पटैरिया, धनीराम अहिरवार, महेंद्र पनारी, प्रेम नामदेव, दशरथ कुशवाहा, अजय कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें