ललितपुर। मूंगफली की खरीद का भुगतान कराए जाने एवं अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तीसरे दिन बुधवार को भी कलक्ट्रेट चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया।
किसान संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देते हुए बताया कि मूंगफली खरीद में किसानों को 6आर नहीं मिलने से भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसान, साहूकारों से कर्ज लेकर खेती कर रहा है। बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन देकर एमएसपी पर खरीद कराने की बात कही थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसान संघ ने सिंचाई के लिए नहरों में पानी टेल तक पहुंचाने की भी मांग की। ज्ञापन पर प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, जिला मंत्री हरपाल सिंह प्रजापति, ननीन जैन, परशुराम, हरिओम राजपूत, सोहनलाल विश्वकर्मा, विजय सिंह, राकेश सिंह लोधी आदि के हस्ताक्षर हैं।