फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तार टूटने से किसान का घर जला, डीएम से लगाई मुआवजे की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। कस्बे के कायस्थपुरा मोहल्ले में 24 अक्तूबर को एक किसान के कच्चे घर में आग लग गई थी। 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में खराबी के साथ तार टूटने से आग लगी। घटना में घर में रखा हजारों रुपये के अनाज और गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल हैंडपंप से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। किसान राघवेंद्र सेन ने इस घटना के लिए विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से उनके घर में रखा 20 क्विंटल गेहूं और 5 क्विंटल जौ जल गया। इसके अतिरिक्त एक बैलगाड़ी, भूसा, कांडा और अन्य गृहस्थी के सामान भी खाक हो गए। पास में बंधीं गायें भी झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें