फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने कहा - आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर की आत्महत्या, ई-रिक्शा भी चलाता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिरधा। कस्बे के मोहल्ला डूडा कुइयां निवासी किसान बबलू पुत्र पूरन कुशवाहा का शव मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूर खेत में खड़े महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बेटी की शादी की चिंता, कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
मृतक के छोटे भाई कालूराम कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई बबलू एक एकड़ जमीन पर खेती करता था। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह ई-रिक्शा भी चलाता था। उसकी दो पुत्री और एक पुत्र है। बड़ी पुत्री की शादी कर दी थी। दूसरी बेटी की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहा था। इसके लिए वह चिंतित भी था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उस पर कर्ज का बोझ भी बढ़ गया था। इधर, खरीफ की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई थी। इससे वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के मुताबिक, सोमवार की शाम बबलू अपने परिजनों के साथ खाना खाया और कमरे में सोने के लिए चला गया था। रात के समय वह घर से निकलकर खेत पर पहुंचा और वहां महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर गए तो यह दृश्य देखा। उनकी सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें