फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अवैध ढंग से शराब बेचती महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने ग्राम बम्हौरीकलां में की कार्रवाई
विज्ञापन

महिलाओं ने डीएम-एसपी से की थी गांव में कच्ची शराब बिक्री की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कच्ची शराब बिक्री की शिकायत पर मंगलवार को आबकारी विभाग ने ग्राम बम्हौरीकलां में कार्रवाई की। पुलिस ने गांव में अवैध रूप से शराब बेच रही एक महिला पकड़ा और बाइक भी जब्त की। आरोपी महिला के खिलाफ जाखलौन थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी 50 से अधिक महिलाएं सोमवार को डीएम-एसपी के समक्ष पहुंचीं। उन्होंने शिकायत की कि गांव में खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। 24 घंटे गांव में शराब मिलने से उनके परिजन खूब शराब पी रहे हैं और घर में कलह करते हैं। घरेलू सामान सहित अनाज तक बेच दे रहे हैं। डीएम-एसपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया था। मंगलवार को आबकारी निरीक्षक अंविता तिवारी आबकारी टीम के साथ बम्हौरीकलां पहुंचीं। यहां उन्हाेंने गांव की महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद गांव में अवैध ढंग से शराब बेच रही महिला को (40 क्वार्टर के साथ) गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें